डॉक्टर ने बताया- रोज़ाना इस्तेमाल होने वाली ये 3 चीज़ें होती हैं टॉयलेट सीट से ज़्यादा गंदी
ऑन्कोलॉजिस्ट डॉक्टर रवि गुप्ता ने रोज़ाना इस्तेमाल होने वाली 3 चीज़ों के बारे में बताया है जो टॉयलेट सीट से ज़्यादा गंदी होती हैं। उन्होंने कहा, "फोन टॉयलेट सीट से 10 गुना ज़्यादा जर्म्स कैरी करता है। कंप्यूटर के कीबोर्ड में 200 गुना ज़्यादा बैक्टीरिया होते हैं। ट्रेडमिल्स और डंबल्स पर प्रति वर्ग इंच 1 बिलियन+ बैक्टीरिया होते हैं।"