डॉक्टर ने बताया, शरीर में कितना होना चाहिए गुड और बैड कोलेस्ट्रॉल?
दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल के प्रिवेंटिव हेल्थ ऐंड वेलनेस की डायरेक्टर डॉ. सोनिया रावत के अनुसार, पुरुषों व महिलाओं में गुड कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) क्रमशः 40mg/dL और 50mg/dL से अधिक होना चाहिए। वहीं, बैड कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) दोनों में 100mg/dL से कम होना चाहिए। बकौल रावत, अगर एचडीएल 40mg/dL से नीचे और एलडीएल 160mg/dL से ऊपर जाए तो खतरा बढ़ जाता है।