डॉक्टर ने बताया, सेब-केला नहीं, ये हैं दुनिया के 5 सबसे हेल्दी फल
डॉक्टर शालिनी सिंह ने कई वैज्ञानिकों की रिसर्च के हवाले से दुनिया के 5 सबसे हेल्दी फल बताए हैं जिनमें सेब-केला शामिल नहीं हैं। इनमें 'आंवला' (विटामिन सी का पावरहाउस), 'जामुन' (एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइबर रिच, हार्ट को हेल्दी रखता है), 'एवोकाडो' (हेल्दी फैट से भरपूर), 'कीवी' (विटामिन सी, फाइबर और पोटेशियम से भरपूर) और 'अनार' (एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर) हैं।