डॉक्टर ने बताया- हेयर फॉल रोकने में महत्वपूर्ण 3 पोषक तत्वों के लिए क्या-क्या खाएं
रायपुर की डायटीशियन डॉक्टर सारिका श्रीवास्तव ने बताया है कि हेयर फॉल रोकने में प्रोटीन, बायोटिन और ज़िंक महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि प्रोटीन के लिए खान-पान में दूध, दही, पनीर, अंडे, चिकन, मछली, ब्लैक सीड्स और सनफ्लावर सीड्स को शामिल कर सकते हैं। बकौल श्रीवास्तव, काजू हेयर फॉल रोकने में सहायक है क्योंकि इसमें ज़िंक और बायोटिन होता है।