डॉक्टर ने बताया, हर 3-6 व 12 महीने और हर 3-5 साल में कौन-कौनसे टेस्ट कराने चाहिए?
डॉक्टर सयाजीराव गायकवाड़ ने मेटाबॉलिक हेल्थ जांचने के लिए ब्लड टेस्ट बताए हैं। उन्होंने बताया, "हर 3-6 महीने में एचबीए1सी, फास्टिंग ग्लूकोज़ और फास्टिंग इन्सुलिन (अगर संभव हो तो एचओएमए-आईआर) कराने चाहिए।" उन्होंने बताया, "हर 12 महीने में लिपिड प्रोफाइल, लिवर फंक्शन टेस्ट, विटामिन डी, विटामिन B12 और अन्य टेस्ट कराने चाहिए...हर 3-5 साल में ApoB कराना चाहिए।"