डॉक्टर ने बताया 40 वर्ष की उम्र के बाद इन बीमारियों का रहता है जोखिम
सीके बिरला अस्पताल के डॉक्टर तुषार तायल के मुताबिक, 40-वर्ष की उम्र से ज़्यादा लोगों को हाई ब्लडप्रेशर, डायबिटीज़, हार्ट से जुड़ी समस्या हो सकती है। बकौल डॉक्टर, ऐसे लोग अपने आहार में अत्यधिक तेल और नमक का सेवन करने से बचें और ऐसे लोगों में शरीर के साथ मानसिक रूप से कई प्रकार के परिवर्तन देखने को मिलते हैं।