डॉक्टर ने बताया अस्थमा का खतरा बढ़ा रहीं हैं घर में लगीं ये चीज़ें
मैक्स हेल्थकेयर के डॉक्टर आशीष जैन के मुताबिक, किसी को घर में बार-बार एलर्जी या फिर अस्थमा के अटैक हो रहे हैं तो उन्हें एक बार अपने घर के फर्नीचर और वार्डरॉब को चेक करने की ज़रूरत है। बकौल डॉक्टर, अस्थमा के मरीज़ों को अपने घर में कॉटन के हल्के पर्दे लगाने चाहिए और घर में कार्पेट नहीं लगाने चाहिए।