डॉक्टर ने बताया आम के साथ कभी न खाएं ये चीज़ें, सेहत को होगा नुकसान
रीवा (एमपी) के सुपर स्पेशियैलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टर अक्षय श्रीवास्तव के मुताबिक, आम को दूध या दही जैसी डेयरी प्रोडक्ट के साथ नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। बकौल डॉक्टर, शराब पीने से पहले या बाद में आम खाने से आम में मौजूद फाइबर और नैचुरल शुगर पाचन संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकते हैं।