डॉक्टर ने बताया इंडियन कुकिंग के लिए कौनसे 5 तेल हैं सर्वश्रेष्ठ
कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर आलोक चोपड़ा ने बताया है कि इंडियन कुकिंग के लिए घी, नारियल, सरसों, तिल और मूंगफली का तेल सर्वश्रेष्ठ है। उन्होंने कहा, "घी पाचन और इम्यूनिटी को बढ़ाता है। नारियल तेल दिमाग और गट हेल्थ को बढ़ाता है। सरसों तेल हार्ट हेल्थ को बढ़ावा देता है। मूंगफली का तेल हेल्दी फैट्स और हृदय के लिए अनुकूल होता है।"