डॉक्टर ने बताया इयरफोन शेयर करने से कौन-कौनसी समस्याएं हो सकती हैं
ENT स्पेशलिस्ट डॉ अनिल कुमार राय ने बताया है कि इयरफोन शेयर करने से फंगल इंफेक्शन, बैक्टीरियल इंफेक्शन, कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस (एलर्जी के कारण जलन) और सेलुलाइटिस (कान के आसपास सूजन) जैसी समस्याएं हो सकती हैं। उन्होंने संक्रमण से बचने के लिए इन-ईयर की बजाय ओवर-ईयर हेडफोन का इस्तेमाल करने और इयरफोन के सिलिकॉन टिप्स बदलते रहने की सलाह दी है।