डॉक्टर ने बताया कैंसर की चेतावनी देने वाले किन 5 संकेतों को नहीं करना चाहिए नज़रअंदाज़
कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टर अंकुर वार्ष्णेय के अनुसार, बिना दर्द की गांठ, 2 सप्ताह से अधिक समय तक ठीक न होने वाले मुंह के छाले और समझ न आने वाली ब्लीडिंग कैंसर के प्रमुख संकेत हैं जिन्हें नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। इनमें लगातार खांसी, आवाज़ में भारीपन, बिना वजह वज़न कम होना और अत्यधिक थकान भी शामिल हैं।