डॉक्टर ने बताया कौन-कौनसी ड्रिंक्स के रोज़ाना सेवन से खराब हो रहा लिवर
फिजिशियन डॉ. वैभव कपूर ने चेतावनी दी है कि शुगरी ड्रिंक्स, कोल्ड ड्रिंक्स, पैकेज्ड जूस, मीठी कॉफी और एनर्जी ड्रिंक्स का रोज़ाना सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। उनके अनुसार, इन ड्रिंक्स से मिलने वाली लिक्विड कैलोरी पेट नहीं भरती लेकिन वज़न बढ़ाने के साथ फैटी लिवर, इंसुलिन रेसिस्टेंस और डायबिटीज़ का खतरा बढ़ा सकती हैं।