डॉक्टर ने बताया किन वीगन चीज़ों से मिलता है सबसे ज़्यादा प्रोटीन
डॉक्टर रवि कुमार गुप्ता ने वीगन प्रोटीन के टॉप विकल्प बताए हैं। बकौल डॉक्टर, प्रति 100 ग्राम हेम्प सीड में सबसे अधिक 32 ग्राम प्रोटीन होता है जबकि प्रति 100 ग्राम वीट ग्लुटन में 25 ग्राम प्रोटीन होता है। वहीं, प्रति 100 ग्राम कद्दू के बीज और टेम्पेह में 19 ग्राम और चिया सीड्स में 17 ग्राम प्रोटीन होता है।