डॉक्टर ने बताया कौनसी 3 तरह की दवाइयां लिवर को कर सकती हैं डैमेज
इंस्टिट्यूट ऑफ लिवर ऐंड बाइलेरी साइंसेज़, नई दिल्ली के डायरेक्टर डॉ. एसके सरीन के मुताबिक, मुख्य रूप से 3 दवाइयां लिवर डैमेज का प्रमुख कारण हो सकती हैं जिनमें पहला ऐंटी-बायोटिक, दूसरा पेनकिलर और तीसरा टीबी की दवा है। उन्होंने कहा, "हेल्दी लिवर के लिए लोगों को स्वस्थ भोजन व नियमित व्यायाम करना चाहिए और अपनी जीवनशैली अच्छी रखनी चाहिए।"