डॉक्टर ने बताया क्यों महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले लगती है अधिक ठंड
दिल्ली एम्स की डॉक्टर प्रियंका सहरावत ने बताया है कि महिलाओं के शरीर में मसल मास कम होता है जिसकी वजह से उन्हें पुरुषों के मुकाबले अधिक ठंड लगती है। बकौल प्रियंका, पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में मेटाबॉलिक रेट लो होता है जिसके चलते उनका शरीर कम गर्मी पैदा करता है और इस कारण भी उन्हें ज़्यादा सर्दी लगती है।