डॉक्टर ने बताया क्या करें जिससे न हो दांतों में सेंसिटिविटी
ब्रेसेस ऐंड फेसेस डेंटल क्लिनिक (दिल्ली) की डेंटिस्ट डॉक्टर सांत्वना पयासी ने बताया है कि दांतों की सेंसिटिविटी से बचने के लिए सॉफ्ट ब्रिसल्स वाले टूथब्रश का इस्तेमाल और हल्के हाथ से ब्रश करना चाहिए। उन्होंने बताया कि ऐसिडिक फूड्स और ऐसिडिक माउथ वॉश से बचना चाहिए क्योंकि ये दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचा सकते हैं।