डॉक्टर ने बताया क्या होते हैं हड्डी के कैंसर के शुरुआती लक्षण?
ऑर्थो ऑन्कोलॉजिस्ट डॉक्टर निखिल टंडन के मुताबिक, भारत में हड्डी के कैंसर के प्रतिवर्ष 4,000 नए मामले सामने आते हैं। बकौल डॉक्टर, शरीर के किसी एक हिस्से/हड्डी में लगातार दर्द रहना, जोड़ों में सूजन, चलने-फिरने में दिक्कत या मामूली चोट से हड्डी का टूटना इसके लक्षण हो सकते हैं। डॉक्टर ने कहा कि ऐसे में खुद से दवा ना लें।