डॉक्टर ने बताया कैसे सेक्स लाइफ को प्रभावित कर सकता है हाई ब्लड प्रेशर
यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुरी राजू वी के अनुसार, हाई ब्लड प्रेशर से पुरुषों को इरेक्टाइल डिसफंक्शन हो सकता है। उनके मुताबिक, इससे महिलाओं की यौन इच्छा में कमी और ऑग्रैज़्म में दिक्कत आ सकती है। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, "हाई बीपी एंडोथेलियम (रक्त वाहिकाओं की अंदरूनी परत) को नुकसान पहुंचाता है जिससे...उनकी ठीक से फैलने की क्षमता कम होती है।"