डॉक्टर ने बताया कम उम्र में ब्रेस्ट कैंसर होने के क्या हैं प्रमुख कारण
दिल्ली में एक्शन कैंसर हॉस्पिटल में स्त्री रोग-ऑन्कोलॉजी विभाग की प्रमुख डॉक्टर श्रुति भाटिया ने बताया है कि महिलाओं में कम उम्र में ब्रेस्ट कैंसर एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन के स्तर में गिरावट के कारण होता है। डॉक्टर ने बताया कि इसके अलावा महिलाओं में फैमली हिस्ट्री और जेनेटिक का प्रभाव भी स्तन कैंसर के खतरे को बढ़ा सकता है।