डॉक्टर ने बताया कम उम्र में हड्डियों के कमज़ोर होने के क्या हैं कारण
फोर्टिस हॉस्पिटल (ग्रेटर नोएडा) के ऑर्थोपेडिक कंसल्टेंट डॉ. अंकुर दास ने बताया है कि शारीरिक मेहनत नहीं करने, जंक फूड्स खाने और कैल्शियम व विटामिन वाला भोजन नहीं खाने से कम उम्र में ही लोगों की हड्डियां कमज़ोर हो रही हैं। उन्होंने कहा कि हड्डियों को मज़बूत रखने के लिए हेल्दी डाइट व व्यायाम करना या खेलना-कूदना बेहद ज़रूरी है।