डॉक्टर ने बताया खाने के बाद क्यों नहीं पीनी चाहिए चाय
राष्ट्रीय पोषण संस्थान की आहार मार्गदर्शक समिति के संयोजक डॉ. डी रघुनाथ राव के मुताबिक, खाने से कम-से-कम एक घंटे पहले और बाद तक चाय नहीं पीनी चाहिए। उन्होंने कहा, "कभी-कभार पीने से पाचन समस्याएं होंगी। अगर रोज़ की आदत है तो बीमारियां हो सकती हैं।" इनमें डायबिटीज़, अपच, कब्ज, भारी पेट, पेट फूलना और ऐसिडिटी जैसी दिक्कतें शामिल हैं।