डॉक्टर ने बताया गर्मियों में क्यों बढ़ जाते हैं आंखों के इंफेक्शन
दिल्ली में सर गंगाराम अस्पताल के डॉक्टर तुषार ग्रोवर के मुताबिक, गर्मी में ज़्यादा टेम्परेचर और पसीने के कारण आंखों में बैक्टीरिया और वायरस जल्दी पनपते हैं। बकौल डॉक्टर, कई बार गंदे हाथों से आंखों को बार-बार छूने से भी इंफेक्शन फैलता है और स्विमिंग पूल का क्लोरीन युक्त पानी या धूलभरी हवा भी आंखों को नुकसान पहुंचा सकती है।