डॉक्टर ने बताया छोटे बच्चे लार क्यों टपकाने लगते हैं
कन्नौज (उत्तर प्रदेश) में राजकीय मेडिकल कॉलेज की पीडियाट्रिशियन डॉक्टर प्रियंका आर्य ने बताया है कि छोटे बच्चों के मुंह में दांतों का आना, मसूड़ों का टाइट होना, लार ग्रंथि का विकसित होना और निगलना नहीं आना, उनके लार टपकाने की वजह होती है। बकौल डॉक्टर, बच्चों का लार टपकाना उनके सही विकास का संकेत माना जाता है।