डॉक्टर ने बताया जिम में जाकर कभी न करें यह गलती और इससे हिप्स हो सकती हैं डैमेज
मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टर एल तोमर के मुताबिक, तेज़ी से बॉडी बनाने की चाह में युवा एनाबॉलिक स्टेरॉयड्स या खराब क्वॉलिटी के प्रोटीन सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं जिसके चलते उनमें अक्सर कूल्हे में दर्द की समस्या देखी जाती है। बकौल डॉक्टर, उनकी ओपीडी में हर हफ्ते 2-3 युवा मरीज़ आते हैं जिन्हें लंबे समय से कूल्हे में दर्द है।