डॉक्टर ने बताया ठंड-गर्म चीज़ें खाने के बाद दांतों में क्यों होती है दर्द-झनझनाहट महसूस
दिल्ली में मौजूद ब्रेसेस-फेसेस क्लीनिक की डेंटिस्ट सांत्वना पयासी के मुताबिक, ठंड-गर्म चीज़ें खाने के बाद दांतों में दर्द-झनझनाहट महसूस होने को टीथ सेंसिटिविटी कहा जाता है। बकौल डॉक्टर, जब दांतों की ऊपरी परत घिस जाती है तब नीचे की परत डेंटिन एक्सपोज़ हो जाती है और डेंटिन में छोटे-छोटे ट्यूब्स ठंडा-गर्म सेंसेशन को नर्व में पहुंचा देते हैं।