डॉक्टर ने बताया डीप फ्राई के लिए कौनसे 4 कुकिंग ऑयल हैं सर्वश्रेष्ठ
अमेरिकी गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने डीप फ्राई के लिए रिफाइंड कोकोनट ऑयल, रिफाइंड ओलिव ऑयल, घी और एवोकाडो ऑयल के इस्तेमाल करने की सलाह दी है। उनके मुताबिक, इन ऑयल्स का हाई स्मोक पॉइंट क्रमश: 400°F, 465°F, 450°F और 520°F होता है। उन्होंने डीप फ्राई के लिए सनफ्लावर, सोयाबीन और कैनोला ऑयल का इस्तेमाल नहीं करने को कहा है।