डॉक्टर ने बताया ब्रेकफास्ट में खानी चाहिए कौनसी चीज़ें और किनसे बनानी चाहिए दूरी
मशहूर हेमेटोलॉजिस्ट व ऑन्कोलॉजिस्ट डॉक्टर रवि गुप्ता ने बताया है कि ब्रेकफास्ट में कॉर्न फ्लेक्स (हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स), नूडल्स (मैदा, ज़ीरो प्रोटीन), वाइट ब्रेड (हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स) व चाय-बिस्किट (शुगर बढ़ने का कारण) नहीं लेना चाहिए। उन्होंने बताया, "पोहा (आयरन-फाइबर की उचित मात्रा), इडली (फर्मेंटेड व गट फ्रेंडली), पराठा (घर में बना) और ग्रीक योगर्ट (प्रोबायोटिक्स+प्रोटीन) खा सकते हैं।"