डॉक्टर ने बताया बारिश के मौसम में क्यों बढ़ जाता है हेयरफॉल
कानपुर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर युगल राजपूत के मुताबिक, बारिश के मौसम में उमस के कारण पसीना ज़्यादा आता है जिससे स्कैल्प पर बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। बकौल डॉक्टर, इससे बालों की जड़ों में सूजन-संक्रमण हो सकता है। वहीं, लोग बारिश में भीगने के बाद बालों को अच्छे से भी नहीं धोते हैं।