डॉक्टर ने बताया बारिश के मौसम में कोरोना के नए वेरिएंट्स से बचाव क्यों है ज़रूरी
एशियन हॉस्पिटल के डॉक्टर मानव मनचंदा के मुताबिक, बारिश के मौसम में कोरोना के नए वेरिएंट्स से बचाव ज़रूरी है क्योंकि इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव और वायरल लोड बढ़ने के कारण शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) कमज़ोर पड़ सकती है। बकौल डॉक्टर, मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना, भीड़भाड़ वाली जगहों से बचना जैसी आदतें दोबारा अपनानी चाहिए।