डॉक्टर ने बताया बारिश में बार-बार बीमार क्यों पड़ जाते हैं लोग
बालाघाट (मध्य प्रदेश) ज़िला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर निलय जैन ने बताया है कि अन्य सीज़न के मुकाबले बारिश के मौसम में मरीज़ों की संख्या ज़्यादा होती है जिनमें सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीज़ ज़्यादा होते हैं। बकौल डॉक्टर, अचानक धूप और बारिश की वजह से लोग बीमार पड़ जाते हैं और उनकी इम्यूनिटी कम हो जाती है।