डॉक्टर ने बताया मॉनसून में क्यों बढ़ जाता है अस्थमा का खतरा
फरीदाबाद (हरियाणा) के मौरिंगो एशिया हॉस्पिटल के डायरेक्टर पल्मोनोलॉजी डॉक्टर गुरमीत सिंह छाबरा के अनुसार, मौसम में 50% से अधिक नमी होने पर फेफड़ों की नलियों में सूजन आ जाती है जिससे सांस लेने में दिक्कत होती है। बकौल डॉक्टर, बारिश में सूरज की रोशनी कम मिलने से एंजाइटी, तनाव-डिप्रेशन होता है जो अस्थमा अटैक का कारण बन सकता है।