डॉक्टर ने बताया रोज़ाना 8 घंटे से ज़्यादा बैठे रहने से दिल पर क्या असर पड़ता है
चेन्नई के ग्लेनीगल्स अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर संजीव वीके के मुताबिक, रोज़ाना 8 घंटे से अधिक समय तक बैठे रहना दिल की सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। उनके अनुसार, लंबे समय तक बैठे रहने से रक्त संचार धीमा पड़ जाता है जिससे हाई बीपी, हृदय रोग, ब्लड क्लॉट और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा रहता है।