डॉक्टर ने बताया शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए ब्रिस्क वॉक करना क्यों है फायदेमंद
नई दिल्ली स्थित बीएलके मैक्स हॉस्पिटल में कंसल्टेंट डॉक्टर भानु मिश्रा ने बताया है कि ब्रिस्क वॉक (तेज़ी से चलना) से वज़न घटाने में मदद मिलती है, हृदय स्वस्थ व ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। शोध से पता चलता है कि नियमित रूप से तेज़ चलने से याददाश्त में भी सुधार होता है।