डॉक्टर ने बताया सुबह उठने के बाद सूजा हुआ दिखे चेहरा तो यह किन बिमारियों का हो सकता है संकेत
सुबह उठने पर चेहरे पर सूजन नज़र आना कई स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है। डॉ. हार्दिक पटेल के अनुसार, यह किडनी से जुड़ी समस्या का शुरुआती लक्षण हो सकता है। इसके अलावा एलर्जी, नींद की कमी, डिहाइड्रेशन या ज़्यादा नमक का सेवन भी इसका कारण बन सकता है। बकौल डॉक्टर, लगातार सूजन दिखने पर जांच कराना ज़रूरी है।