डॉक्टर ने बताया सामान्य और टीबी की खांसी में क्या है अंतर
बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के डॉक्टर संदीप नायर के मुताबिक, खांसी 3 हफ्ते या ज़्यादा समय तक बनी रहे या पीले और हरे रंग के कफ में खून हो तो वह टीबी हो सकता है। बकौल डॉक्टर, सामान्य खांसी में कफ सफेद या साफ आता है जबकि टीबी के कुछ मामलों में रोगी को खून के साथ बलगम आता है।