डॉक्टर ने बताया स्मार्टफोन से जुड़ी कौन-कौनसी समस्याएं लेकर आते हैं किशोर व बच्चे
पीएसआरआई अस्पताल (दिल्ली) के डॉक्टर जीसी खिलनानी ने बताया है कि पीएसआरआई अस्पताल में बहुत सारे किशोर और बच्चे नींद डिस्टर्ब होने, स्ट्रेस और एंग्ज़ाइटी या हिंसक हो रहे बर्ताव की परेशानियां लेकर आ रहे हैं। उन्होंने कहा, "इनमें से अधिकांश के पीछे स्मार्टफोन और सोशल मीडिया ही ज़िम्मेदार है। घरों में स्मार्टफोन का इस्तेमाल कम करने की ज़रूरत है।"