डॉक्टर ने बताया हेल्दी दिखने वाले कौनसे फूड हार्ट के लिए खतरनाक होते हैं
कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. संजय भोजराज के मुताबिक, कुछ फूड्स हेल्दी दिखते ज़रूर हैं, लेकिन हार्ट के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि फ्लेवर्ड योगर्ट, बोतलबंद स्मूदी/ग्रीन जूस और बाज़ार में मिलने वाली सलाद ड्रेसिंग में छिपी चीनी, रिफाइंड ऑयल और एडिटिव्स ट्राइग्लिसराइड, ब्लड शुगर और इंफ्लेमेशन बढ़ाते हैं, जिससे हृदय के स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ता है।