डॉक्टर ने शिमला में गोद ली हुई बेटी को बुरी तरह पीटा, बचने के लिए इधर-उधर भागती दिखी बच्ची
शिमला (हिमाचल प्रदेश) में गोद ली हुई 10-वर्षीय बेटी को डंडे से बेरहमी से पीटते व थप्पड़ जड़ते डॉक्टर का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में बच्ची खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागती नज़र आई। इस दौरान डॉक्टर की पत्नी मौके पर थी लेकिन उसने रोकने का प्रयास नहीं किया। दंपति के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।