डॉक्टर बनाना चाहते थे, 9 साल में वह पैरेलाइज़्ड हो गए थे: रजत जीतने वाले योगेश के पिता
पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में मेन्स डिस्कस थ्रो - एफ56 इवेंट में रजत पदक जीतने वाले 27-वर्षीय योगेश कठुनिया के पिता ने बताया है, "(बचपन में) योगेश बहुत पढ़ाकू थे, हम उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे।" उन्होंने कहा, "9-साल की उम्र में पार्क में गिरकर उनका शरीर पैरेलाइज़्ड हो गया था...डॉक्टर ने कहा था, 'अब शायद योगेश कभी चल न पाए'।"