डॉक्टर बनने के योग्य नहीं: कोलकाता रेप-हत्या केस को लेकर प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों पर TMC सांसद
कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में अपनी सहकर्मी के रेप और हत्या किए जाने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों को लेकर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा है कि वे डॉक्टर बनने के योग्य नहीं हैं। उन्होंने कहा, "राज्य सरकार से...आग्रह करूंगा कि विरोध कर रहे जूनियर डॉक्टरों को उनकी अंतिम परीक्षा में बैठने की अनुमति न दी जाए।"