डॉक्टर या इंजीनियर बनना ज़रूरी नहीं, खेलों से भी अच्छी ज़िंदगी बन सकती है: मनु भाकर
पेरिस ओलंपिक्स की डबल मेडलिस्ट शूटर मनु भाकर ने कहा है, "हमारे पास करियर के कई विकल्प हैं। आपको डॉक्टर या इंजीनियर बनने की ज़रूरत नहीं है।" उन्होंने कहा, "खिलाड़ियों का जीवन एक सुंदर जीवन है। वित्तीय सहायता से लेकर हर तरह की मदद खेल में मिलती है...आप अगर बड़े सपने देख सकते हैं तो हासिल भी कर सकते हैं।"