डॉक्टर्स के काम के घंटे तय हों: कोलकाता केस पर सुनवाई के दौरान SC

सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता रेप-हत्या केस पर गुरुवार को सुनवाई के दौरान डॉक्टर्स के लिए काम के घंटे तय करने की बात कही। कोर्ट ने कहा कि उन्हें बहुत ईमेल मिले हैं जिसमें डॉक्टरों ने कहा है कि उन पर बहुत ज़्यादा दबाव है। कोर्ट ने कहा कि 36-48 घंटे की ड्यूटी अच्छी नहीं व इसे वह आदेश में जोड़ेंगे।

Load More