डॉक्टर्स की वजह से मैं ज़िंदा हूं: अस्पताल में भर्ती होने के बाद विनोद कांबली
पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली को शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा, "मैं अपने डॉक्टर्स की वजह से ज़िंदा हूं। मैं बस यही कहूंगा कि डॉक्टर्स मुझसे जो भी कहेंगे मैं वही करूंगा।" उन्होंने आगे कहा, "लोग देखेंगे मैं उन्हें क्या सीख दूंगा।"