डाक विभाग ने स्पीड पोस्ट के लिए शुरू कीं 3 नई प्रीमियम सर्विस
भारतीय डाक विभाग ने 24 स्पीड पोस्ट, 24 स्पीड पोस्ट पार्सल और 48 स्पीड पोस्ट नाम से तीन नई सेवाएं शुरू की हैं। 24 स्पीड पोस्ट और 24 स्पीड पोस्ट पार्सल के तहत 24 घंटे के अंदर डिलीवरी की गारंटी दी जाएगी। वहीं 48 स्पीड पोस्ट के ज़रिए दो दिन के भीतर पार्सल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।