डिग्री लेने दीक्षांत समारोह में बिल्ली को टोपी-गाउन पहनाकर ले आया छात्र
एक छात्र अपनी डिग्री लेने दीक्षांत समारोह के मंच पर अपने पालतू बिल्ली को कंधे पर लेकर पहुंचा। छात्र ने समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें प्रोफेसर और डीन मुस्कुराते नज़र आए, जबकि कुछ लोग बिल्ली को दुलारने के लिए उसके पास भी पहुंचे। छात्र ने अपनी बिल्ली को दीक्षांत समारोह वाली टोपी और गाउन पहनाया था।