डिजिटल अरेस्ट में यूपी की टीचर की हुई मौत, बेटी को सेक्स रैकेट में पकड़ने का किया गया था दावा
आगरा (यूपी) में साइबर अपराधियों द्वारा 4-घंटे तक डिजिटल अरेस्ट किए जाने के दौरान कथित तौर पर हार्ट अटैक से एक सरकारी शिक्षिका की मौत हो गई है। डिजिटल अरेस्ट के दौरान मौत का यह पहला मामला बताया जा रहा है। बकौल रिपोर्ट्स, शिक्षिका से बेटी के सेक्स रैकेट में पकड़े जाने की बात कहकर ₹1 लाख मांगे गए थे।