डिजिटल अरेस्ट से परेशान होकर कर्नाटक में बुज़ुर्ग दंपति ने की खुदकुशी
बेलगावी (कर्नाटक) में डिजिटल अरेस्ट से परेशान होकर बुज़ुर्ग दंपति द्वारा सुसाइड किए जाने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साइबर अपराधियों ने उनसे ₹50 लाख से ज़्यादा की धोखाधड़ी की थी और लगातार परेशान कर रहे थे। बकौल पुलिस, पत्नी का शव बिस्तर पर जबकि पति का शव उनके घर के भूमिगत पानी के टैंक में मिला।