डिजिटल हाज़िरी के मुद्दे पर चंद्रशेखर आज़ाद ने सीएम योगी को लिखा पत्र, कहा- निरस्त हो आदेश

उत्तर प्रदेश में सरकारी अध्यापकों की डिजिटल हाज़िरी के मुद्दे को लेकर नगीना से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने लिखा, "यह पूर्णतया अव्यावहारिक है और इससे अध्यापकों में भागमभाग की स्थिति पैदा होगी। शिक्षकों की गरिमा को ध्यान में रखते हुए आदेश निरस्तीकरण हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित करें।"

Load More