डीजीसीए ने इंटरनैशनल एयरक्राफ्ट सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के लाइसेंस को किया निलंबित
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने भोपाल (मध्य प्रदेश) स्थित विमान रखरखाव संगठन इंटरनैशनल एयरक्राफ्ट सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के लाइसेंस को निलंबित कर दिया है। डीजीसीए ने 11 अगस्त को एमपी के गुना में इंजन में खामी आने से एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद कंपनी का ऑडिट कराए जाने के बाद यह फैसला लिया है।