डेटिंग ऐप 'ग्राइंडर गे' से दोस्ती कर लोगों को लूटने वाले गैंग के 6 बदमाश UP से अरेस्ट
ग्रेटर नोएडा (यूपी) में डेटिंग ऐप 'ग्राइंडर गे' के ज़रिए लोगों से दोस्ती कर लूटपाट करने वाले गैंग के 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने खुलासा किया कि वे लोगों को मिलने बुलाते थे और ज़बरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करते थे। आरोपी मारपीट कर पीड़ितों से कैश, मोबाइल व अन्य सामान भी लूट लेते थे।